रहने के लिये बड़ा घर है
लेकिन उसमे अपनो की कमी
पहनने के लिये ब्रॅंडेड कपड़े है
लेकिन ब्रॅंडेड मन की कमी
आंगनमे होंडासिटी खड़ी है
लेकिन उसमे घूमने के लिये समय की कमी
स्मार्ट फोन के बड़े मोबाइल है
लेकिन उसमे दोस्तोके नंबररो की कमी
पढ़ने के लिये बड़ी किताबे है
लेकिन उसमे विवेकविचारों की कमी
डाक्टर के शिक्षा का महत्तव है बड़ा
लेकिन ईलाज़ों के लिये डाक्टरो की कमी
जरूरत की चीजों की लिस्ट है लम्बी
लेकिन अपनो की जरूरतों को समजने की कमी
विद्यालय की इमारते है गगनचुंबी
लेकिन उसमे आदर्श शिक्षकों की कमी
बड़ा आदमी बनाना है सबको
लेकिन सपने देखने की कमी
शरीर रूपसे इंसान तो सब है हम
लेकिन हममे इंसानियत की कमी
No comments:
Post a Comment